Home > Jamshedpur > दुर्गा पूजा के दौरान बंद रहे मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, दुर्गा पूजा कमेटी ने उठाई मांग

दुर्गा पूजा के दौरान बंद रहे मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, दुर्गा पूजा कमेटी ने उठाई मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी ने यह मांग की है कि त्योहार (Jamshedpur Durga Puja)  के दौरान मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद किया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की नॉर्थ जोन बैठक बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की, संचालन अर्जुन शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन बी.एन. सिंह ने दिया। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।

बैठक में प्रमुख मुद्दे

1. डिमना रोड में सब्जी विक्रेताओं के कारण ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित किया जाए।

2. पुल निर्माण कार्य को दुर्गा पूजा के दौरान बंद रखा जाए।

3. बिजली के झूलते तारों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

4. मानगो चौक से डीमना चौक तक की मुख्य सड़क, विशेषकर मून सिटी के सामने की सड़क की मरम्मत हो।

5. शोभा यात्रा के दिन वैकल्पिक ट्रैफिक और लाइटिंग की व्यवस्था की जाए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चैंबर चुनाव में टीम केडिया विजयी, मानव बने अध्यक्ष, अनिल मोदी बने उपाध्यक्ष + VDO

नगर निगम की पहल

मैंगो नगर निगम ने घोषणा की कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हर पंडाल में डस्टबिन और सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। खासतौर पर मां दुर्गा को चढ़ाए गए पुष्पों को अलग संकलित कर उनका निष्पादन किया जाएगा। कचरा और फूल अलग-अलग उठाए जाएंगे।

नशा मुक्ति विसर्जन में भागीदारी का आह्वान

समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति विसर्जन अभियान में शामिल हों। साथ ही, उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन महिलाओं की भी भागीदारी हो ताकि मां को भावपूर्ण विदाई दी जा सके।

बैठक में महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद, नगर निगम के सिटी मैनेजर दिलेश्वर यादव, जोनल सचिव अर्जुन शर्मा सहित कई पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply