15वें वित्त आयोग और नगर विकास विभाग की 12 करोड़ 38 लाख की लागत योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कुल 12 करोड़ 38 लाख 60 हजार 952 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास (Mango Development) किया। इनमें नगर विकास विभाग के तहत 1,55,75,900 रुपये के कार्यों का उद्घाटन, 15वें वित्त आयोग के तहत 7,84,06,752 रुपये के कार्यों का उद्घाटन और नगर विकास विभाग के तहत 2,98,78,300 रुपये के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। यह कार्यक्रम डिमना रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, समितियों ने रखी समस्याएँ
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका सपना है कि पुल के इस पार की तरह पुल के उस पार का इलाका भी विकसित (Mango Development) हो। उन्होंने कहा कि विकास के लिए संकल्प लेना जरूरी है, संकल्प से ही सिद्धि मिलती है। पहले मानगो में पानी और बिजली की भारी समस्या थी, लेकिन आज अधिकांश समस्या दूर हो चुकी है। अब मानगो दो-दो पावर ग्रिड से जुड़ चुका है।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, उपायुक्त कृष्ण कुमार, सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, अभियंता मयंक मिश्रा, संतोष कुमार, सुबोध दास समेत अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।




