Home > Crime > जमशेदपुर के बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, मिर्ची पाउडर डाल इनोवा सवार बदमाश फरार, फायरिंग से दहशत+ VDO

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, मिर्ची पाउडर डाल इनोवा सवार बदमाश फरार, फायरिंग से दहशत+ VDO

Jamshedpur : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बुधवार को सोनारी में ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात के 24 घंटे के भीतर गुरुवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना सामने आई। बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास इनोवा पर सवार चार बदमाशों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपये से भरा बैग लूट (Bistupur Loot) लिया।

जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान लीवर की फ्रेंचाईजी होल्डर साकेत अग्रवाल रकम लेकर बैंक जा रहे थे। जैसे ही वे गुरुद्वारा के पास पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक अपराधी ने उनके चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंका और हथियार के बल पर बैग छीन लिया (Bistupur Loot) । विरोध करने पर अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।

घटना स्थल सांसद विद्युत वरण महतो के आवास से कुछ दूरी पर है। कारोबारी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग के चलते पीछे हटना पड़ा।

वारदात की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की तलाश तेज कर दी है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पिछले 11 महीनों में इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई थी। 24 घंटे में दो कारोबारियों को निशाना बनाना गंभीर मामला है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में फर्जी परमिट और टैक्स घोटाले का आरोपी प्रफुल्ल पांडेय गिरफ्तार, बस मालिकों को लगाया था लाखों का चूना

इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply