Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता (Jamshedpur RJD Leader) और जमशेदपुर संगठन की नींव कहे जाने वाले स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने राधे यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राधे यादव (Jamshedpur RJD Leader) जमशेदपुर में राजद की पहचान थे और हमेशा सर्वप्रिय नेता के रूप में याद किए जाएंगे। बाद में भुईंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पुत्र सुनील यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में हुई जिला स्तरीय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 335 खिलाड़ियों ने जमशेदपुर में दिखाया हुनर
श्रद्धांजलि देने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन के अलावा हीरालाल यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, जदयू नेता सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विजय सिंह, गोल्डन पांडेय, चंद्रशेखर राव, केके शर्मा और रामजी शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।




