Home > Business > टाटा स्टील में हुआ 16.68 प्रतिशत बोनस, छह सितंबर को खाते में जाएगी रकम

टाटा स्टील में हुआ 16.68 प्रतिशत बोनस, छह सितंबर को खाते में जाएगी रकम

जमशेदपुर : टाटा स्टील (Jamshedpur Tata Steel Bonus) में बोनस हो गया है। इस साल कर्मचारियों को 16.68 प्रतिशत बोनस मिला है। बोनस की रकम छह सितंबर को कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाएगी। बोनस की कुल रकम टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों के लिए 303.12 करोड़ रुपये है।

जमशेदपुर  के 11446 कर्मचारियों को बोनस कुल रकम 152.44 करोड़ रुपये दी जाएगी। टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि फार्मूले के अनुसार बोनस की कुल रकम 272.83 करोड़ रुपये हुई है। मैनेजमेंट ने 30.30 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए हैं। हालांकि, पहले की अपेक्षा इस साल कम (Jamshedpur Tata Steel Bonus) बोनस मिला है। इसके पहले टाटा स्टील 20 प्रतिशत के आसपास बोनस दिया करती थी।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान, बोले- RIMS-2 पर राजनीति न करे भाजपा+VDO

टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील प्रबंधन के बीच 28 अगस्त को बोनस समझौता हुआ है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि फार्मूले के अनुसार टाटा स्टील को हुए मुनाफे का 1.5 प्रतिशत बोनस दिया गया है। इस साल टाटा स्टील का नेट प्राफिट 9255.05 करोड़ रुपये है। इसका 1.5 प्रतिशत 138.83 करोड़ रुपये बनता है। इसके अलावा, 14.83 टन स्टील है। इसकी कीमत के हिसाब से 1.5 प्रतिशत बोनस 41.5 करोड़ रुपये बनता है। उत्पादकता का बोनस 87.5 करोड़ रुपये और सेफ्टी के खाते में पांच करोड़ का बोनस बना है। इस तरह, बोनस की कुल रकम 272.83 रुपये हुई है। इसमें प्रबंधन द्वारा दिया गया 30.30 करोड़ रुपये जोड़ कर कुल बोनस हुआ है। इस तरह बोनस की कुल रकम 303.12 करोड़ रुपये है।

ट्यूब्स कंपनी के लिए 152.44 करोड़ रुपये बोनस

ट्यूब्स कंपनी के लिए 152.44 करोड़ रुपये बोनस हुआ है। यह बोनस 11446 कर्मचारियों में वितरित किया जाएगा। ट्यूब्स कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम एक लाख 10 हजार 547 रुपये बोनस मिलेगा। जबकि, न्यूनतम बोनस 39 हजार 4 रुपये हुआ है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply