Home > Crime > जमशेदपुर में टेम्पो चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर में टेम्पो चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में टेम्पो चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह (Jamshedpur Tampo Theft Gang) का भंडाफोड़ कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पूरे मामले की जानकारी दी। कदमा से टेंपो चोरी हुआ था। इसी घटना की तहकीकात में चोर गिरोह का पता चला। शहर से इन दिनों टेंपो चोरी हो रहे हैं। महीने भर पहले आजाद नगर से एक टेंपो लेकर चोर भाग निकले थे। मगर पुलिस ने घंटे भर के अंदर टेंपो मालिक के प्रयास से चोरों को दबोच लिया था।

 कैसे हुआ टेम्पो चोरी गिरोह का खुलासा

गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी अंतर्गत रईस अंसारी के घर पर छापामारी की गई। पुलिस ने यहां से चोरी के टेम्पो, कई नंबर प्लेट, इंजन पार्ट्स, कटिंग मशीन, टेम्पो हुड और अन्य उपकरण बरामद किए।

26 अगस्त को Jamshedpur Tampo Theft Gang के मुख्य आरोपी रईस अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन टेम्पो बरामद हुए।

 पुलिस की छापेमारी में और आरोपी गिरफ्तार

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने दो और आरोपियों सौकत अली और असगर उर्फ लारिया को चोरी के टेम्पो के साथ दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी टेम्पो चोरी कर रईस को सौंपते थे।

रईस वाहन के पार्ट्स बदलकर, पेंट करवा कर और नकली RC व नंबर प्लेट बनवाकर गाड़ियों को 70-80 हजार रुपये में बेच देता था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान, बोले- RIMS-2 पर राजनीति न करे भाजपा+VDO

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

* सात चोरी के टेम्पो

* 16 नंबर प्लेट

* दो RC कार्ड

* गाड़ियों के कई पार्ट्स

* कटिंग मशीन और अन्य उपकरण

गिरफ्तार आरोपी

1. मो. रईस (40 वर्ष), पिता स्व. मो. सुलेमान, निवासी गौसनगर कपाली

2. सौकत अली (27 वर्ष), पिता परवेज खान, निवासी इस्लामनगर चांदनी चौक कपाली

3. मो. असगर उर्फ लारिया, पिता मो. साबिर अंसारी, निवासी ग्रीन वैली आजादनगर

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply