Jamshedpur News: जमशेदपुर में विभिन्न मुस्लिम सामाजिक संगठनों ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक ( Ramdas Soren Tribute) व्यक्त किया। संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को उनके आवास पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।
प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना और दुआ की। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि रामदास सोरेन के निधन ( Ramdas Soren Tribute) से झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता सम्पन्न, 237625 रुपए अधिकतम बोनस
इस अवसर पर हाजी फाउंडेशन के संयोजक फजल खान, रूहानी मरकज के अध्यक्ष हसन रिजवी, शौहदाये करबला कमेटी जमशेदपुर के अध्यक्ष अनवर अली और महासचिव अब्बास अंसारी, मोमिन कांफ्रेंस से मोहम्मद शाहिद अंसारी और मोहम्मद तनवीर आलम, साथ ही युवा समाजसेवी फिरासत खान शामिल रहे।




