Home > Jamshedpur > साकची को जाम से निजात दिलाने के लिए डीसी व SSP ने लिया बाजार क्षेत्र का जायजा, हटेगा अतिक्रमण+VDO

साकची को जाम से निजात दिलाने के लिए डीसी व SSP ने लिया बाजार क्षेत्र का जायजा, हटेगा अतिक्रमण+VDO

Jamshedpur : साकची को जाम से निजात दिलाने के लिए डीसी कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को साकची बाजार क्षेत्र का जायजा (Jamshedpur DC- SSP Inspection ) लिया। अधिकारियों ने बाजार के अलावा स्ट्रेट माइल रोड और आमबागान क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। स्ट्रेट माइल रोड पर अक्सर जाम लगता है। इधर से गुजरना मुश्किल होता है। इसी को लेकर अधिकारी क्षेत्र को जाम मुक्त करने की कवायद (Jamshedpur DC- SSP Inspection ) में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

डीसी ने कहा कि स्ट्रेट माइल रोड पर भी काफी अतिक्रमण है। साकची बाजार में भी अतिक्रमण है। इसके चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। डीसी ने जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिया कि वह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराएं। ताकि, लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

डीसी ने बताया कि जमशेदपुर को जाम मुक्त करने की कवायद शुरू की गई है। इसी को लेकर प्लान तैयार होगा। इसी सिलसिले में वह निरीक्षण पर निकले हैं। एसएसपी ने कहा कि स्ट्रेट माइल रोड पर जो ऑटो स्टैंड है, उसके संगठन से भी बात की जाएगी। अगर संभव होगा तो ऑटो स्टैंड का स्थान बदलने की भी वैकल्पिक व्यवस्था होगी। ताकि, स्ट्रेट माइल रोड को जाम मुक्त किया जा सके। त्योहारों पर भी साकची बाजार में भयंकर जाम लग जाता है। अधिकारी साकची को जाम मुक्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि त्योहारों में आवागमन में दिक्कत नहीं हो।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply