Home > Jamshedpur > दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक, बताया जननायक और आदिवासियों का सच्चा हितैषी

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक, बताया जननायक और आदिवासियों का सच्चा हितैषी


Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren)के निधन पर राज्य भर में शोक की लहर है। इस बीच जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने भी गहरा दुख प्रकट किया है और इसे राज्य की राजनीति के लिए एक “अपूरणीय क्षति” बताया है।

राजद नेता मुनीर हसन ने अपने शोक संदेश में कहा, “शिबू सोरेन (Shibu Soren) का निधन झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आजीवन गरीब, शोषित, वंचित और आदिवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ी। वे एक सच्चे जननायक, संघर्षशील आंदोलनकारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन और बुलंद आवाज़ हम सबके लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर के शिव मंदिर में JMM कार्यकर्ताओं ने किया महामृत्युंजय जाप, शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना+VDO

राजद नेता मुनीर हसन ने कहा कि दिशोम गुरु की विचारधारा और संघर्ष को आत्मसात करना और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिबू सोरेन के सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखें।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply