Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

Jamshedpur : (Jamshedpur News)जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का आज रविवार 20 जुलाई को सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में हृदयगति रुकन के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 64 वर्ष के थे।( Jamshedpur News)

युधिष्ठिर महतो मूल रूप से हाता के पास के एक गांव के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वे परसुडीह में रहते थे। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं, जो वर्तमान में शहर से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शुरू हुई WFF योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 75 वर्षीय जयश्री और छात्र पंकज बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

उनके पार्थिव शरीर को 21 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे जमशेदपुर न्यायालय परिसर में लाया जाएगा, जहां अधिवक्ता समाज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि देगा। इसके बाद 1:30 बजे उनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा वर्णन घाट में किया जाएगा।

इस दुखद समाचार की सूचना अधिवक्ता हेमंत कुमार, अक्षय कुमार झा, लालतू चंद्र, उपाध्यक्ष बलाई पांडा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने साझा की और सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि* अर्पित की है।

अधिवक्ता समाज ने उनके निधन को कानूनी जगत की बड़ी क्षति बताया है। युधिष्ठिर महतो की सरलता, कर्मठता और कानूनी दक्षता हमेशा स्मरणीय रहेगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply