Home > Jamshedpur > Ranchi News : रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये नकद बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री हिरासत में

Ranchi News : रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये नकद बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री हिरासत में

Ranchi News : झारखंड से बिहार जा रही एक बस से उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी चेकपोस्ट पर 16 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में एक यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

उत्पाद विभाग के अनुसार, डोभी चेकपोस्ट पर झारखंड की ओर से आने वाली सभी गाड़ियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान रांची से गया जा रही ‘महारानी’ बस को जांच के लिए रोका गया। शराब की तस्करी को लेकर यात्री बैग, कार्टन और बोरियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी एक यात्री के बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

Ranchi News: 16 लाख रुपये के साथ यात्री गिरफ्तार

पूछताछ में उक्त यात्री ने अपना नाम बबलू सिंह बताया, जो रांची से गया की यात्रा कर रहे थे। जब्त की गई नकदी की गिनती में ₹16 लाख की पुष्टि हुई। जांच दल के प्रभारी निरीक्षक रामप्रीति कुमार ने बताया कि बबलू सिंह इस राशि के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद बबलू सिंह को बाराचट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही सीओ और आयकर विभाग को सूचना दी गई है। आयकर विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच करेगा कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : फलों के बागान से सजेगा पूर्वी सिंहभूम जिला, 357 बागवानी सखी तैयार

शराबबंदी वाले राज्य में सतर्कता बढ़ी

ज्ञात हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके चलते राज्य की सीमा पर शराब और नकदी की तस्करी को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। माना जा रहा है कि नकदी का संबंध किसी अवैध गतिविधि, विशेषकर शराब व्यापार से हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं और झारखंड से बिहार आने-जाने वाले वाहनों की जांच को और कड़ा किया जा सकता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply