Home > Jamshedpur > Jamshedpur Muharram: बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, शीरीनी और फातिहा के साथ याद की गई शहादत

Jamshedpur Muharram: बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, शीरीनी और फातिहा के साथ याद की गई शहादत

जमशेदपुर (झारखंड) : लौहनगरी के मुस्लिम बहुल इलाकों में शनिवार को मुहर्रम (Jamshedpur Muharram) की 9वीं तारीख अकीदत, अदब और सादगी के साथ मनाई गई। धातकीडीह के बी एच एरिया रोड नंबर-5 स्थित इमामबाड़ा में जोहर की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए फातेहा ख्वानी की। लोग अपने-अपने घरों से शीरीनी लेकर इमामबाड़ा पहुंचे और दुआओं के साथ ग़म-ए-हुसैन में शरीक हुए।

Jamshedpur Muharram: चांद दिखते ही शुरू हो गई थी तैयारी

इस अवसर पर अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, उपाध्यक्ष मेराज खान और सचिव मोहम्मद शारीक ने बताया कि मुहर्रम का चांद दिखते ही ताजिया और अखाड़ा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कमेटी के सदस्य ताजिया निर्माण में जुट जाते हैं और इसे 8वीं तारीख को इमामबाड़ा में रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 10वीं तारीख को ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें न केवल मोहल्ले के लोग बल्कि आसपास के इलाकों से भी अकीदतमंद शामिल होंगे। यह इलाका कंपनी एरिया में आता है, इसलिए हर साल यहां मुहर्रम को बड़ी सादगी, अमन और एहतराम के साथ मनाने की परंपरा रही है।

Read also – Jamshedpur Electricity : झारखंड में स्मार्ट मीटर हटा कर मैनुअल बिजली मीटर लगाने की AIMIM ने उठाई मांग

 

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply