Home > Jamshedpur > Jamshedpur Rain : जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से नदी किनारे के लोगों को किया गया एलर्ट

Jamshedpur Rain : जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से नदी किनारे के लोगों को किया गया एलर्ट

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। यहां मंगलवार से शुरू हुई बारिश‌ (Jamshedpur Rain) बुधवार को भी जारी है। बुधवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का पानी बढ़ने की आशंका है। अगर, इन नदियों का पानी बढ़ता है तो इनके किनारे रहने वाले लोग मुसीबत में आ जाएंगे। इसलिए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट रहने को कहा है। (Jamshedpur Rain)

मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे से लेकर 19 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे तक जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आम नागरिकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Lawyers Verification : वेरिफिकेशन के लिए अधिवक्ताओं को मिली 10 दिन की मोहलत, जानें कब तक रांची में भरे जाएंगे आवेदन

Jamshedpur Rain:  ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के निर्देश

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विशेष रूप से स्वर्णरेखा और खरकई नदी के तटीय क्षेत्रों तथा अन्य निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे मौसम की गंभीरता को समझें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में नागरिकों से अनुरोध है कि वे भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा है। सभी नगर निकाय पदाधिकारियों, बीडीओ और सीओ को अलर्ट मोड पर रखा गया है और उन्हें आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं, और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने नागरिकों को दिए यह निर्देश

* नदियों के किनारे जाने से बचें।
* अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
* किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय नगर निकाय, प्रखंड प्रशासन या नजदीकी थाना से संपर्क करें।

खुले रहे निजी स्कूल, स्टुडेंट्स हुए परेशान

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को ही निर्देश जारी किया था कि बुधवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। यही नहीं, जिन स्कूलों में इंटर या हाई स्कूल की पढ़ाई होती है और वहां कक्षा एक से आठ तक की भी कक्षाएं चलती हैं। तो इन स्कूलों में भी कक्षा एक से कक्षा आठ तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। मगर, जमशेदपुर के निजी स्कूलों में डीसी केइस निर्देश का पालन नहीं हुआ। कई निजी स्कूल भारी बरसात के बाद भी खुले रहे। इससे स्टुडेंट्स को स्कूल पहुंचने और वहां से छुट्टी के बाद घर आने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply