Home > Jamshedpur > Jamshedpur DDC News : पूर्वी सिंहभूम में विधि व सामान्य शाखा की समीक्षा, कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर जोर

Jamshedpur DDC News : पूर्वी सिंहभूम में विधि व सामान्य शाखा की समीक्षा, कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर जोर

Jamshedpur (East Singhbhum) : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गुरुवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान (Jamshedpur DDC News) ने विधि शाखा और सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। यह बैठक उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई जिसमें लंबित मामलों, अनुशासनात्मक कार्रवाई, कार्मिक व्यवस्था और पंजी-संचिका संधारण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। (Jamshedpur DDC News)

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विधि शाखा में लंबित सभी प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय से जुड़े मामलों को कंप्यूटर में दर्ज किया जाए तथा पीआईएल, रिट याचिका और अवमानना जैसे मामलों की फाइलें अलग-अलग रखी जाएं। साथ ही कार्यों के निष्पादन में अनुशासन बनाए रखने की बात कही।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC Janta Darbar : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं 70 से अधिक समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन

Jamshedpur DDC News: नियमानुसार हो अभिलेख का संधारण

Jamshedpur DDC News: निरीक्षण करते अनिकेत सचान

Jamshedpur DDC News: निरीक्षण करते अनिकेत सचान

सामान्य शाखा की समीक्षा के क्रम में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी और स्टॉक रजिस्टर जैसे सभी अभिलेखों का संधारण नियमानुसार किया जाए। साथ ही सरकार को भेजे जाने वाले सभी प्रतिवेदन समय पर भेजने को कहा ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में गति बनी रहे।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाए रखने, कार्यों में पारदर्शिता लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने पर बल दिया। इस बैठक में विधि शाखा और सामान्य शाखा के प्रभारी चंद्रजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply