Home > Jamshedpur > Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Gamharia (Jharkhand):  (Jharkhand Governor) सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया अरका जैन यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उपस्थित रहे। समारोह में जमशेदपुर की समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रानी ठाकुर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल ने स्वयं उन्हें यह उपाधि भेंट की। (Jharkhand Governor)

Jharkhand Governor : कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विषय में की है पीएचडी

Jharkhand Governor: रानी ठाकुर को डिग्री देते गवर्नर

Jharkhand Governor: रानी ठाकुर को डिग्री देते गवर्नर

भाजपा नेत्री रानी ठाकुर ने कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विषय में पीएचडी की है। उनके शोध का विषय था “सोशियो इकोनामिक इंपैक्ट ऑफ कोविड-19 ऑन द एम्प्लॉइज ऑफ टाटा मोटर्स, जमशेदपुर”। उन्होंने बताया कि यह शोध कोविड-19 के दौरान कर्मचारियों पर पड़े सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर केंद्रित रहा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

रानी ठाकुर जमशेदपुर के बारीडीह में विजया गार्डन की निवासी हैं। उनके पति टाटा मोटर्स अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रमुख हैं और डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने भी रानी ठाकुर की इस उपलब्धि की सराहना की।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply