Jamshedpur : (Jamshedpur Congress Protest) सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज शुक्रवार को मानगो प्रखंड के नेतृत्व में डिमना चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सिंह और प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने की।(Jamshedpur Congress Protest)
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tiranga Yatra : तिरंगे के रंग में रंगी लौहनगरी, वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजल+VDO
इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में यात्रा निकाल रही है, लेकिन अगर वाकई उसे देश की फिक्र होती, तो वह जगदीश देवड़ा को पार्टी और उपमुख्यमंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कई नेता लगातार सेना और सैनिकों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
Jamshedpur Congress Protest : मंत्री ने दिया था महिला सैनिक के खिलाफ बयान

Jamshedpur Congress Protest: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते लोग
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पहले एक मंत्री विजय शाह ने महिला सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया और अब उपमुख्यमंत्री ने सेना का अपमान किया है। देश की जनता अपनी सेना के पराक्रम पर गर्व करती है, लेकिन बीजेपी के नेता बार-बार अपमानजनक बयान देकर सैनिकों के हौसले को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी इस तरह के नेताओं को बचाकर देश को क्या संदेश देना चाहती है? हवा महल के विधायक बाल मुकुंदाचार्य तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे से नाक पोछ रहे थे।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह और ईश्वर सिंह के अलावा अखिलेश सिंह, राकेश दास, गोपाल यादव, संजय शर्मा, मोहन सिंह, दशरथ राय, कंचन कुमारी, पिंकी महतो, बोजोहोरी महतो, पिंटू महतो, जामिनी महतो, आनन्द महतो, अनूप मिश्रा, आयुन गौड़, पवन बिहारी ओझा, पीयूष गुप्ता, अनिल सिंह, जीवन सिंह देव, प्रभाकर साहू, दिनेश लोहरा, उमा देवी, नौशाद आलम, जीतेन्द्र गुप्ता, जयदेव शर्मा, सन्नी भाई, शिशु गोप, प्रकाश मुखर्जी, अब्दुल सलीम खान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।