Home > Jamshedpur > Jamshedpur Journalist News : ‘फतेह लाइव’ के पत्रकार मनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार

Jamshedpur Journalist News : ‘फतेह लाइव’ के पत्रकार मनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार

जमशेदपुर : (Jamshedpur Journalist News) फतेह लाइव के रिपोर्टर मनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया कि उन्हें कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी था।

इसे भी पढ़ें – jamshedpur court : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Jamshedpur Journalist News : शाम को हुआ अंतिम संस्कार 

सरबजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे भुइयाडीह बर्निंग घाट पर किया गया। शव यात्रा उनके निवास स्थान लाइन नंबर 1, बागान नंबर 2, काशीडीह, साकची से निकाली गई। अंतिम यात्रा में रिश्तेदारों, मित्रों और मीडिया से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply