Jamshedpur : (Jamshedpur Wakf Law News) नया वक्फ कानून जब तक वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। यह घोषणा गुरुवार को जमशेदपुर के साकची स्थित आमबागान मैदान में आयोजित तहफ्फुज ए अवकाफ कांफ्रेंस में देशभर से आए सांसदों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने की। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए न्यायालय और सड़क दोनों जगह यह लड़ाई लड़ी जाएगी। (Jamshedpur Wakf Law News)
Jamshedpur Wakf Law : नहीं स्वीकार होगा संशोधन
महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य फौजिया तहसीन खान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने बताया कि वक्फ बाई यूजर का प्रावधान और लिमिटेशन एक्ट को नए कानून से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन संशोधनों से वक्फ संपत्तियों को खतरा है और यह कदम अल्पसंख्यक समुदाय की जमीनों को छीनने की कोशिश है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Journalist News : ‘फतेह लाइव’ के पत्रकार मनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह का निधन, आज हुआ अंतिम संस्कार
बिहार के काराकाट से लोकसभा सदस्य राजा राम सिंह कुशवाहा ने नए कानून को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसानों ने तीन कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर सरकार को झुकाया था, उसी तरह इस कानून के खिलाफ भी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 3 मई को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।

Jamahedpur Wakf Law News: आमबागान मैदान में जुटे लोग
रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि नया वक्फ कानून अब तक का सबसे खराब कानून है और इसे वापस लेना अनिवार्य है। उन्होंने सरकार पर ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहरों को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया।
अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि सरकार की नजर जमीनों पर है और आज वक्फ कानून के बहाने एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। कल को यह खतरा अन्य समुदायों पर भी आ सकता है।
इस कांफ्रेंस में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्ला खान, कासिम रसूल इलियास, अजमेर दरगाह के सज्जादानशीन सरवर चिश्ती समेत अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।




