Home > Crime > Bagbera Fire : सब्जी बाजार में भीषण आग से दर्जनों दुकानें जल कर राख

Bagbera Fire : सब्जी बाजार में भीषण आग से दर्जनों दुकानें जल कर राख

जमशेदपुर : (Bagbera Fire ) बागबेड़ा में लाल बिल्डिंग के पास आशीर्वाद होटल के करीब लगने वाली सब्जी मंडी में शुक्रवार को आग लग गई। दोपहर को लगी आग भीषण रुख हथियार कर गई। इसमें दर्जनों दुकानें जल गईं। दुकानदार जब तक पहुंचे तब तक आधे से अधिक दुकानें जल गई थीं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder : परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुदाना में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस+ VDO

Bagbera Fire : पहुंची दमकल की गाड़ी

Bagbera Fire: आग बुझाते दमकल कर्मी

Bagbera Fire: आग बुझाते दमकल कर्मी

दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। अग्निशमन विभाग कुछ देर से पहुंचा। अग्निशमन विभाग की दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर दुकानदार भी बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने में जुटे हुए थे। लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाल्टी के पानी से बुझने का नाम नहीं ले रही थी। एक दुकानदार ने बताया कि होली की वजह से सभी दुकानें बंद थीं। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों की सब्जी जलकर राख हो गई है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Leave a Reply