Home > Crime > Clash IN Burmamains : कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश में चली गोली में घायल 6 लोग हिरासत में, पिस्टल बरामद

Clash IN Burmamains : कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश में चली गोली में घायल 6 लोग हिरासत में, पिस्टल बरामद

जमशेदपुर : ( Clash In Burmamains) बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजिश में अफजल और शाहरुख गुट के बीच जमकर बवाल हुआ। चापड़, चाकू और तमंचे से लैस लोगों ने शाहरुख गुट पर हमला कर दिया। इस हमले में शाहरुख, गुलाम गौस, साजिद समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इनमें से शाहरुख और गुलाम गौस की हालत ज्यादा गंभीर बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को कस्टडी में ले लिया है। इनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापामारी कर एक पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आधी रात के बाद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Clash In Burmamains : 6 राउंड फायरिंग के बाद कर रहे थे गाली गलौज 

शाहरुख की बहन मुस्कान ने बताया कि अफजल और उसका भाई फैसल तमंचे से लैस होकर उसके घर के पास आए और 6 राउंड फायरिंग करने के बाद गाली गलौज करने लगे। घर के लोग निकले तो अफजल निशाना साध कर गोली चलाने वाला था। शाहरुख ने उसकी पिस्टल नीचे गिरा दी तो अफजल के साथ ही रज्जाक ने शाहरूख पर चाकू से वार कर दिया।
एक गर्भवती महिला कुलसूम बीबी और उसकी मां बेबी खातून समेत तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं।

इसे भी पढ़ें – Bramhanand Narayna Hospital : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल ने दुर्लभ TEVAR प्रक्रिया से 56 वर्षीय मरीज की जान बचाई

गाली दे रहे अफजल के मुंह में मारी गोली

Clash In Burmamains : पीठ के जख्म दिखाता घायल

Clash In Burmamains : पीठ के जख्म दिखाता घायल

इसके बाद लोगों ने अफजल के घर पर हमला कर दिया। अफजल नामक युवक के मुंह में गोली लगी है। अफजल के घर पर भी तोड़फोड़ की गई है। अफजल का वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अफजल को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। बताते हैं कि अफजल आपराधिक किस्म का युवक है। उस पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल शाहरुख और गुलाम को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती में देर रात लोगों की भीड़ लगी रही। बर्मामाइंस थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी से आरोपियों का लगाया जा रहा पता 

आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अफजल और शाहरुख के बीच कई साल से दुश्मनी चली जा रही है। अफजल की मां का कहना है कि मुस्तफा, शाहिद, कुंदन समेत दर्जनों लोग उनके घर पर चढ़ आए। चापड़, चाकू आदि से हमला किया। अफजल के छोटे भाई फैजल को भी घायल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply