Home > Crime > Jamshedpur Goon : जमशेदपुर का तड़ीपार अपराधी सलमान गिरफ्तार, नहाने आया था घर

Jamshedpur Goon : जमशेदपुर का तड़ीपार अपराधी सलमान गिरफ्तार, नहाने आया था घर

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा का रहने वाला तड़ीपार अपराधी (Jamshedpur Goon) सलमान गिरफ्तार हो गया है। रविवार की दोपहर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। बताते हैं कि सलमान नहाने के लिए घर पहुंचा था। तभी इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस को मुखबिर ने बता दिया था कि सलमान आज घर आने वाला है। सलमान (Jamshedpur Goon) जैसे ही घर पहुंचा। थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने घर पर छापामारी कर दी और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Firing : भालूबासा में तड़ीपार बदमाश सलमान के घर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

मां ने किया Jamshedpur Goon की गिरफ्तारी का विरोध

Jamshedpur Goon सलमान को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

Jamshedpur Goon सलमान को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

हालांकि उसकी मां उसकी गिरफ्तारी का विरोध कर रही थी और पुलिस वालों से उसे छोड़ने के लिए कह रही थी। लेकिन पुलिस वालों ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गए। हालांकि पुलिस सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी देने से बच रही है। कोई भी पुलिस अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी को जब सलमान की गिरफ्तारी के वीडियो फुटेज के बारे में बताया गया तब भी उनका कहना था कि उन्हें गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है। सिटी एसपी ने भी कहा कि सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। सलमान के गिरफ्तार होने के बाद उसे सीतारामडेरा थाना ले जाया गया। सलमान की मां भी सीतारामडेरा थाना पहुंची।

दिसंबर में घर पर हुई थी फायरिंग 

गौरतलब है कि पिछले साल 15 दिसंबर को सलमान के घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सादिक उर्फ कुबड़ा पहले ही गिरफ्तार हुआ था और सोहराब उर्फ लाल बाबू को पुलिस ने शनिवार को ही जेल भेजा है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने सलमान को तड़ी पार कर दिया है। तड़ीपार अपराधी अपने जिले में नहीं रह सकता। इसके बावजूद सलमान शहर में ही रह रहा था। हालांकि उसकी मां का कहना है कि सलमान बाहर था और नहाने के लिए आया था।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Jamshedpur Theft : लौहनगरी में चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहे थे ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बदमाश, दबोचे गए +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!