Home > Jamshedpur > Flag Hoisting: टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर रेल सिविल डिफेंस ने फहराया शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा

Flag Hoisting: टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर रेल सिविल डिफेंस ने फहराया शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया (Flag Hoisting) गया। यहां रेल सिविल डिफेंस की तरफ से शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंगल थे।

इसे भी पढ़ें – Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर तिरंगा फहराया (Flag Hoisting) है। इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार और टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी मौजूद रहे। सामूहिक राष्ट्रीय गान भी हुआ।

Flag Hoisting के बाद आरपीएफ ने दी सलामी

Flag Hoisting के बाद समाजसेवी सम्मानित

Flag Hoisting के बाद समाजसेवी सम्मानित

आरपीएफ के सशस्त्र बल के जवानों ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। सिविल डिफेंस ने तीन विशिष्ट कर्मठ नागरिकों को सम्मानित किया। पत्रकार प्रवीण सेठी ने 400 लावारिस मृत व्यक्तियों का अपने खर्चे पर अंतिम संस्कार कराया था। इन्हें सम्मानित किया गया। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बुके देकर उनके कार्य की प्रशंसा की। रेल सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर प्रताप कुमार महतो को कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इन्हें स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेल सिविल डिफेंस के जवान संजय कुमार को जागरूकता अभियान चलाने को लेकर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आसमान में उड़ाया गया तिरंगा बैलून 

अंत में तिरंगा बैलून आकाश में उड़ाया गया। मंच का संचालन रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने किया। पूरा कार्यक्रम रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। रोटरी क्लब दलमा द्वारा तिरंगा झंडा को लेकर सहयोग करने के लिए सिविल डिफेंस टीम ने उनका आभार व्यक्त किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंगल के अलावा स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ आरपीएफ और रेल सिविल डिफेंस के जवान व स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: भव्य होगा पूर्वी सिंहभूम का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण, नो एंट्री के साथ बंद रहेंगी शराब की दुकानें
टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में गरिमामय अंदाज में फहराया गया तिरंगा, मजदूर हितों की रक्षा का लिया संकल्प
जमशेदपुर जिला बार संघ ने गणतंत्र दिवस पर तीन स्थानों पर फहराया तिरंगा, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति+VDO
77वें गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में भव्य समारोह, DC कर्ण सत्यार्थी ने फहराया तिरंगा, विकास उपलब्धियों का रखा लेखा-जोखा+VDO