Home > Jamshedpur > Marathon : साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की मैराथन

Marathon : साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की मैराथन

पहली बार 42 किलोमीटर फुल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए


जमशेदपुर : मुंबई में 20वीं टाटा मैराथन मुंबई दौड़ के 42.197 किलोमीटर के फुल मुंबई मैराथन (Marathon)की दूरी साकची थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। फुल मैराथन ( Marathon) दौड़कर शहर में वापस आने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। वह पहले हॉफ मैराथन दौड़ में शामिल होते रहे हैं। पहली बार वे फुल मैराथन का हिस्सा बने। आनंद मिश्रा के फुल मैराथन में अच्छा प्रदर्शन करने से जमशेदपुर में खुशी का माहौल है। इस बार उनके प्रदर्शन की सब प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही झारखंड पुलिस के लिए भी यह गर्व की बात है। पुलिस विभाग में भी उनके प्रदर्शन की तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें – Scooty Theft : सिदगोड़ा में शिक्षक नेता की एक्टिवा चोरी

Marathon में 50 हजार लोगों ने लिया हिस्सा 

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन 2025 को हरी झंडी दिखाई। इस साल 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने टाटा मुंबई मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। मुंबई मैराथन में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैम्पियन विथ डिसएबिलिटी रन जैसी श्रेणियों में आयोजित की गई। मुंबई मैराथन के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था।

Marathon में पुरुष वर्ग में बेरहेन टेस्फे ने जीता गोल्ड 

पुरुष वर्ग में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने गोल्ड जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 44 सेकेंड में रेस पूरी की। तो दूसरे स्थान पर इरिट्रिया के ही मेरहवी केसेटे रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 50 सेकंड में रेस पूरी की। 

तीसरे स्थान पर रहे टेस्फये डेमेके 

जबकि, तीसरे स्थान पर इथियोपिया के टेस्फये डेमेके रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 56 सेकंड में दौड़ पूरी की। हालांकि भारतीय पुरुषों में अनीश थापा 2 घंटे 17 मिनट 23 ने मुंबई मैराथन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मान सिंह ने 2 घंटे 17 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी की। 

You may also like
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!