Home > Crime > परसुडीह में ब्वायएज क्लब मैदान के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में वृद्ध का पत्थर से कूच कर कत्ल

परसुडीह में ब्वायएज क्लब मैदान के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में वृद्ध का पत्थर से कूच कर कत्ल

जमशेदपुर: परसुडीह में सुपर ब्वायएज क्लब मैदान के पास भाड़ा में रह रहे खूंटी के रहने वाले प्रतीक हंस ने देर रात स्थानीय निवासी 50 वर्षीय तुरतन कंडुलना का पत्थर से कूच कर कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फोन से ट्रेस कर हत्यारोपी प्रतीक हंस को सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताते हैं कि कीताडीह ब्वायज क्लब मैदान के पास खूंटी का प्रतीक हंस किराए के मकान में रह रहा है। वह पिछले 2 साल से यहां छिप कर रह रहा था। वह बुधवार की देर रात तुरतन कंडुलना के साथ बैठ कर अपने किराए के मकान में शराब पी रहा था। तभी कुछ बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताते हैं कि तभी प्रतीक हंस ने घर के पास रखे बड़े बोल्डर से कूच कर तुरतन कंडुलना को मार डाला। कत्ल की इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रतीक हंस रात में ही भाग निकला था। गुरुवार को सुबह घटना की सूचना पा कर परसुडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की तहकीकात जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तकनीकी सेल की मदद ली। हत्यारोपी प्रतीक हंस का लोकेशन ट्रेस किया गया और आरोपी को सरायकेला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है। परसुडीह थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि शराब पीने के दौरान प्रतीक हंस ने तुरतन कंडुलना को काम करने के लिए समझाने की कोशिश की गई। इसे लेकर दोनों में बात बढ़ गई। तभी प्रतीक ने तुरतन कंडुलना की हत्या कर दी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply