Home > Lifestyle > अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगा रांची के कांटा टोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन, जनता को आवागमन में होगी आसानी

अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगा रांची के कांटा टोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन, जनता को आवागमन में होगी आसानी

रांची: राजधानी रांची के कांटा टोली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर अगस्त के तीसरे हफ्ते तक तैयार हो जाएगा। इसका उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्यमंत्री सचिव व नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने जुडको और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कांटा टोली फ्लाईओवर में बस एक ही स्पान का काम बाकी रह गया है। फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा कर इसकी फिनिशिंग अगस्त के पहले हफ्ते में कर ली जाए। ताकि अगस्त के तीसरे हफ्ते तक इसका उद्घाटन कर दिया जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांटा टोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
फ्लाईओवर में 415 सेगमेंट का काम बाकी
कांटा टोली फ्लाईओवर में एक स्पान यानी 15 सेगमेंट का काम बाकी है। फ्लाईओवर में 486 सेगमेंट में से 471 सेगमेंट तैयार कर दिया गया है। यह सभी सेगमेंट चढ़ा दिए गए हैं। बाकी 15 सेगमेंट चढ़ाए जाने हैं। इनका काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 15 सेगमेंट का एक स्पान होता है। कुल 43 स्पान का काम था। इनमें से 42 स्पान का काम पूरा हो चुका है। सचिव ने निर्देश दिया कि फ्लाईओवर पर ट्रैफिक सिग्नल के सीमांकन का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाए। ताकि फ्लाईओवर का सारा काम पूरा हो जाए
स्मार्ट सिटी में अपोलो अस्पताल का शिलान्यास जल्द
सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश है कि स्मार्ट सिटी में अपोलो अस्पताल का जल्द शिलान्यास कराया जाए। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलियार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपोलो अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा।
स्मार्ट सिटी में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल
स्मार्ट सिटी में फाइव स्टार ताज होटल बनेगा। ताज ग्रुप के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए ताज ग्रुप से एमओयू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में जितनी भी जमीन खाली है उसकी नीलामी और आवंटन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत आने वाली जमीन के बारे में एचईसी के साथ जो समस्या है। उसका भी जल्द समाधान किया जाएगा।
भरे जाएंगे नगर निकाय के खाली पद होगा पद सृजन
मीटिंग में तय किया गया कि नगर निकाय के रिक्त पद भरे जाएंगे। जहां जरूरत है वहां पद सृजन भी किया जाएगा। कई नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद नहीं है। वहां उपनगर आयुक्त काम कर रहे हैं। इन नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद सृजित किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त और टाउन प्लानर के रिक्त पद हैं। इन्हें भी भरा जाएगा। मीटिंग में अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, मनोहर मरांडी, उप सचिव ज्योत्सना सिंह, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलियर और जुडको परियोजना के निदेशक उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply