Home > Crime > Jamshedpur: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

Jamshedpur: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर: गोविंदपुर हाल्ट में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है। बताते हैं कि हाल्ट से एक ट्रेन गुजरी और उसके बाद देखा गया कि एक व्यक्ति और दो बच्चों की लाश पटरी पर मौजूद है। पुरुष की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

जबकि 3 वर्ष की एक बच्ची और 3 साल का एक बच्चा घटना का शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी। यह शव गोविंदपुर के ही आसपास के लोगों के होंगे।

You may also like
Jamshedpur News : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिवारों को किया याद, शाल और मिठाई देकर किया सम्मानित
Nirbhay Singh Death Jamshedpur Jharkhandजमशेदपुर भाजपा नेता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस
Nisha Bhagat Death Case Jharkhand: फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, झारखंड पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप
Jamshedpur Tata Steel : जमशेदपुर के कंचन नगर में बना खूबसूरत सामुदायिक पार्क, टाटा स्टील UISL ने 500 पौधे लगाकर संवारी हरियाली