Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेसीए आइकॉनिक ने आईआईजी ओड़िसा को 111 रन से हराकर पहुंची सेमीफाइनल में

Jamshedpur: जेसीए आइकॉनिक ने आईआईजी ओड़िसा को 111 रन से हराकर पहुंची सेमीफाइनल में

सुधीर महतो मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंटर

राजगंज क्रिकेट धनबाद बनाम यंग बॉयज़ जमशेदपुर के बीच पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को 

जमशेदपुर: कदमा के शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में चल रहे झारखंड क्रिकेट अकादमी (जेसीए) द्वारा आयोजित सुधीर महतो मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए लीग के आखिरी मैच में जेसीए आइकॉनिक ने आईआईजी ओड़िसा को 111 रन से हराकर कर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
इससे पहले आईआईजी ओड़िसा ने टास जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेसीए आइकॉनिक ने 30.0 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। राजवीर कुण्डू ने नाबाद 60 रन और यश महतो ने 49 रन बनाये। आईआईजी ओड़िसा की ओर से रोशन चौधरी ने 2 विकेट लिये। जवाब में आईआईजी उड़ीसा की टीम 22.1 ओवर में 91 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जेसीए आइकॉनिक की ओर से ने निखिल ने 4.1 ओवर में 13 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया और आयुष खरे ने 3 विकेट लिया। जेसीए ने यह मैच 111 रन से जीत लिया। निखिल को उनके घातक गेंदबाज़ी के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। कल 31 मई को पहला मैच सेमीफ़ाइनल राजगंज क्रिकेट अकादमी धनबाद बनाम यंग बॉयज़ जमशेदपुर के बीच सुबह 6:30 निर्मल महतो स्टेडियम में खेला जाएगा। लाइव प्रसारण झारखंड क्रिकेट अकादमी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। उक्त जानकारी जेसीए कोच के सी भारती ने दी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply