Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 6 मई से 10 मई तक होगा टाटा स्टील एआइटीए मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट+ वीडियो

Jamshedpur: बिष्टुपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 6 मई से 10 मई तक होगा टाटा स्टील एआइटीए मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट+ वीडियो

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार 6 मई से 10 मई तक टाटा स्टील ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट शुरू होगा। इस टेनिस टूर्नामेंट में 15 राज्यों से 56 खिलाड़ी भाग लेंगे। रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। सोमवार को 11:00 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जेएफसी हॉस्पिटैलिटी लाउंज में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर दोपहर बाद 3:00 बजे से खेल की समाप्ति तक खेले जाएंगे। जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलावा आदित्यपुर के एनआईटी में भी कुछ मैच आयोजित किए जाएंगे। यह टेनिस टूर्नामेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नवनिर्मित डेको टर्फ कोर्ट पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में मेंस सिंगल्स और मेंस डबल्स के दो अलग-अलग मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के मेंस सिंगल के फाइनलिस्ट को 8 हजार 400 रुपए और विनर को 12 हजार 500 रुपए जबकि मेंस डबल्स के फाइनलिस्ट को 3 हजार 800 रुपए और विनर को 6 हजार 200 रुपए मिलेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply