Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ संपन्न

Jamshedpur: बिष्टुपुर में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ संपन्न

जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर ने बिष्टुपुर मिलानी हॉल में ‘झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का आयोजन किया। इसमें राज्य भर के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। सुबह उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। शाम को पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भदौरिया ने किया। सम्मानित अतिथियों में झारखंड सरकार जैप आईटी के सीईओ राज कुमार गुप्ता और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष थे। पुरस्कार वितरण समारोह में फेडरेशन की महासचिव रितु रावत, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा, दिलीप पोद्दार, अर्जुन शर्मा, पूर्बी घोष, डा. लोकनाथ नाथ तथा फेडरेशन के टेक्नीकल निदेशक राजेश एम आचार्य शामिल हुए।
प्रतियोगिता में 12 अलग-अलग श्रेणी में प्रतिभागी शामिल हुए। शहर के अलावा रांची, नेतरहाट, चाईबासा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक आदि स्थानों से योग के कुल 18 विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं का चयन किया।प्रतियोगिता में पांच वर्ष के बच्चे शामिल हुए। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने भी एक से बढ़ कर एक योगा का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। प्रतियोगिता में चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब महिला श्रेणी में श्रेया साव जबकि पुरुष वर्ग में आशीष रंजन को प्रदान किया गया. इस दौरान मॉम्स केटेगरी में भाग लेनेवाली महिलाएं भी पीछे नही रही और बेहतर प्रदर्शन के पुरस्कार जीते।
मौके पर अतिथियों ने स्वस्थ रहने के लिये योग को कारगर बताया। कहा कि इसके माध्यम से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। कई अतिथियों ने मंच से ही योग के माध्यम से उन्हें हुए फायदों के अनुभव साझा किए। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फेडरेशन के इंडिया अध्यक्ष सह सरकार योग एकेडमी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार व उनकी धर्मपत्नी स्मिकी सरकार ने किया। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी तथा धन्यवाद ज्ञापन स्मिकी सररकार ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कर्नाटक से आये फेडरेशन के टेक्नीकल डायरेक्टर राजेश एम आचार्य ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सपन साव, मुन्ना शर्मा सहित कई लोग सक्रिय रहे।

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट