Home > Crime > Jamshedpur: भुइयांडीह चौक पर तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार कर कुक को किया घायल, लाइफ लाइन के पास छोड़कर भागा

Jamshedpur: भुइयांडीह चौक पर तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार कर कुक को किया घायल, लाइफ लाइन के पास छोड़कर भागा

जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने होटल के कुक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कुक श्री चरण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि कार चालक घायल श्री चरण को कार में बैठा कर लाया और लाइफ लाइन नर्सिंग होम के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल का भतीजा त्रिपुरारी कर्मकार अपने एक मित्र के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचा। तो पता चला कि यहां अभी तक घायल को नहीं लाया गया है। इसके बाद उसने खोज खबर शुरू की। तब उसे लाइफ लाइन के पास उसका चाचा मिला। त्रिपुरारी कर्मकार ने अपने चाचा श्री चरण को लाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज हुआ। त्रिपुरारी कर्मकार ने बताया की घायल श्री चरण पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार का रहने वाला है। वह लोग भुइयांडीह में होटल चलाते हैं और भुइयांडीह में ही किराए पर रहते हैं। श्री चरण इसी होटल में कुक है। सुबह श्री चरण घर से होटल जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply