Home > Crime > Saraikela: गम्हरिया में सुधा डेयरी के पास हाइवा व ट्रेलर की टक्कर में बाबूडीह का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

Saraikela: गम्हरिया में सुधा डेयरी के पास हाइवा व ट्रेलर की टक्कर में बाबूडीह का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में गुरुवार को सुबह सुधा डेयरी के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में हाईवा के ड्राइवर बाबूडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले अरुण कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाया गया है। यहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। उनके पैर और सर में गंभीर चोट लगी है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार वर्मा घर से ऑटो से गम्हरिया गए थे और वहां से हाईवा लेकर जमशेदपुर आ रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी हाईवा की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में हाईवा का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply