Home > Crime > Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के बनखैरबनी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के बनखैरबनी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के बनखैरबनी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध नारायण पात्रो की मौत हो गई है। घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है। सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टिंटीडीह पंचायत के बनखैरबनी गांव में शाम को बारिश हो रही थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली गिरी और मौके पर ही नारायण पात्रो की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply