Home > Crime > Jamshedpur: बिष्टुपुर के बेलडीह लेक में मिली वृद्ध की लाश, दो दिन से घर से थे गायब

Jamshedpur: बिष्टुपुर के बेलडीह लेक में मिली वृद्ध की लाश, दो दिन से घर से थे गायब

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह लेक में शुक्रवार को एक वृद्ध की लाश मिली है। वृद्ध का नाम गरीब लाल है। वह धतकीडीह हरिजन बस्ती के रहने वाले हैं। बताते हैं कि गरीब लाल दो दिन से अपने घर से लापता थे। उनके परिजन उन्हें जादूगोड़ा, हाता, पोटका आदि इलाके की तरफ खोज रहे थे। शुक्रवार को परिजनों को पता चला कि बेलडीह लेक में एक शव उतरा रहा है। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि यह गरीब लाल का ही शव था। मृतक के भतीजे शशि ने बताया कि गरीब लाल जुस्को में नौकरी करते थे। 2 साल पहले वह जुस्को से रिटायर हुए थे। परिजन यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या। अभी तक बिष्टुपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply