Home > Crime > Jamshedpur: सोनारी में थाना शांति समिति की बैठक में उपाध्यक्ष व सहायक सचिव की हुई नियुक्ति, शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के निर्देश

Jamshedpur: सोनारी में थाना शांति समिति की बैठक में उपाध्यक्ष व सहायक सचिव की हुई नियुक्ति, शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के निर्देश

जमशेदपुर: सोनारी में सोमवार को थाना शांति समिति की बैठक हुई है। सोनारी के गुजरात संघ में आयोजित इस बैठक में थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष अमल कुमार पात्रो मौजूद थे। होली और रमजान के महीने को लेकर लोगों को निर्देश दिया गया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना-अपना त्यौहार मनाएं। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। थाना शांति समिति का विस्तार भी किया गया। संजय यादव को उपाध्यक्ष और अभिषेक कुमार सिंह को सहसचिव नियुक्त किया गया है। बैठक में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने कहा कि पुलिस सभी की मदद के लिए तत्पर है। होली के दौरान किसी को कोई दिक्कत हो तो फौरन थाना को सूचना दें।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply