Home > Crime > Jamshedpur: डोबो में शिव मंदिर के पास नहाने के दौरान सोनारी के छात्र की स्वर्णरेखा नदी में डूब कर मौत+वीडियो

Jamshedpur: डोबो में शिव मंदिर के पास नहाने के दौरान सोनारी के छात्र की स्वर्णरेखा नदी में डूब कर मौत+वीडियो

जमशेदपुर: सोनारी के रहने वाले छात्र वरुण बागची की स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई है। वरुण बागची अपने कई दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह डोबो के करीब शिव मंदिर के पास स्वर्ण रेखा नदी में नहा रहा था। उसके एक साथी शुभम ने बताया कि वरुण बागची नदी में अंदर दूर तक चला गया। फिर वह डूबने लगा। इस पर उसके साथियों ने शोरगुल मचाया तो नजदीक मौजूद ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे।

किसी तरह वरुण बागची को निकाला गया। इसके बाद सभी लोग उसे एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन, उसके साथी उसे फिर टीएमएच ले गए। यहां भी डॉक्टरों ने वरुण बागची को मृत घोषित कर दिया है। वरुण बागची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वरुण बागची बिष्टुपुर स्थित को ऑपरेटिव कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स का छात्र था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply