Home > Jamshedpur > Jamshedpur : रमजान के पहले जुमे में मस्जिदों में उमड़े नमाजी, पेश इमामों ने दी इस महीने में खूब तिलावत की नसीहत

Jamshedpur : रमजान के पहले जुमे में मस्जिदों में उमड़े नमाजी, पेश इमामों ने दी इस महीने में खूब तिलावत की नसीहत

जमशेदपुर: रमजान के पहले जुमे की नमाज हजारों लोगों ने सभी मस्जिदों में अदा की। लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा की। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के चलते कड़ी धूप में भी मस्जिदों के बाहर और छतों पर सफें बिछाकर लोगों ने नमाज अदा की। मानगो की जुगसलाई, कदमा, शास्त्री नगर, टेल्को की बारी नगर आदि इलाकों की मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। साकची जमा मस्जिद व आमबागान में नमाजियों की खासियत तादाद रही। जुमे की तकरीरों में रमजान की अहमियत बताई गई। मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित मस्जिद ए उम्मे खलील में पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने अपने जुमा के खुतबे में कहा कि रमजान उल मुबारक कुरान ए करीम की बहार का महीना है। इस महीने में कुरआने करीम की ज्यादा से ज्यादा तिलावत करनी चाहिए। साथ ही रोज अपने कामों का आकलन करें कि आज कितना अच्छा और कितना खराब काम किया। दिन-ब-दिन अपने अंदर सुधार लाएं। हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो व आलेही वसल्लम ने कहा है कि अक्लमंद वह शख्स है जो नेक काम की तरफ बढ़े। अच्छा अमल अंजाम दे। जो शख्स अपने नफ़्स की ख्वाहिशों की पैरवी करे। वह बेवकूफ इंसान है। मौलाना ज़की हैदर साहब ने कहा कि इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि अक्लमंद वह इंसान है जो अपने नेक काम से जन्नत हासिल कर ले। उन्होंने कहा कि इस महीने में खूब जिक्रे खुदा करें। अगर लोगों के दिल में जिक्रे खुदा और खुदा का खौफ हो तो वह इंसान गुनाहों से दूरी अख्तियार करता है। इंसान इस गुमान में ना रहे कि अभी बहुत जिंदगी है। तौबा कर लेंगे। मौत तौबा की मोहलत नहीं देती। इसलिए, जल्दी से जल्दी तौबा करें और नेक काम अंजाम दें। मस्जिदों में पेश इमामों ने देश-दुनियां और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की। इस पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक आवाज में ‘आमीन’ कहा। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। मानगो के बारी मस्जिद के पास भी पुलिस की तैनाती की गई थी। शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान नमाजियों में खासा उत्साह रहा। अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply