Home > Crime > जेम्को के आजाद बस्ती में गैस सिलेंडर के रिसाव से हुआ हादसा, एक अधेड़ झुलसा

जेम्को के आजाद बस्ती में गैस सिलेंडर के रिसाव से हुआ हादसा, एक अधेड़ झुलसा

जेम्को के आजाद बस्ती में घरेलू गैस सिलेंडर के रिसाव से एक हादसा हुआ है। इस हादसे में घर में आग लग गई। आग लगने से 60 वर्षीय राम इकबाल सिंह झुलस गए हैं। घटना शुक्रवार की है। घायल की पत्नी ने जानकारी दी कि गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में आग लगी है। उनके पति राम इकबाल सिंह घर में अकेले थे। खाना बनाने के लिए रसोईघर में गए तभी गैस सिलेंडर की रिसाव से आग लग गई। आग लगने से उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बर्निंग वार्ड में उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। राम इकबाल सिंह चालक है। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply