Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण आरंभ, 18 महीने में पूरा करना है काम, सीएम ने किया निरीक्षण+वीडियो

Jamshedpur: मानगो में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण आरंभ, 18 महीने में पूरा करना है काम, सीएम ने किया निरीक्षण+वीडियो

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गुरुवार को शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर 3.5 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कान की ज्वाइंट वेंचर कंपनी कर रही है। 252 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय मौजूद थे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण 18 महीने के अंदर पूरा करना है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। कंपनी खुद अपना डिजाइन तैयार करेगी। इसके अलावा, लेवलिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। फ्लाईओवर का एक फ्लैंक मानगो के न्यू पुरुलिया रोड से उठेगा तो दूसरा फ्लैंक डिमना रोड से उठेगा। मानगो के लोगों को इस फ्लाईओवर की प्रतीक्षा है। इस बहु प्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने में मानगो के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह अच्छी बात है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply