Home > Crime > Jamshesdpur: बाग ए जमशेद गोल चक्कर के पास बांस लदी टाटा मैजिक गाड़ी में लग गई आग, मची अफरा तफरी+ वीडियो

Jamshesdpur: बाग ए जमशेद गोल चक्कर के पास बांस लदी टाटा मैजिक गाड़ी में लग गई आग, मची अफरा तफरी+ वीडियो

जमशेदपुर: साकची में बाग ए जमशेद गोल चक्कर के पास बांस लदी टाटा मैजिक गाड़ी में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी थी। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। आसपास वाहन से गुजर रहे लोगों ने टाटा मैजिक के ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद फौरन ड्राइवर नीचे उतरा। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने फौरन पीसीआर और अग्निशमन विभाग को फोन किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

लेकिन, अग्निशमन विभाग की दमकल नहीं पहुंची। किसी तरह आग बुझाने का काम शुरू किया गया। लेकिन, इस दौरान टाटा मैजिक गाड़ी पूरी तरह जल गई। इंजन जल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। ड्राइवर ने बताया कि टाटा मैजिक जलने से काफी नुकसान हुआ है। लोगों को कहना था कि टाटा मैजिक पर लदा बांस जल्द उतारा गया। वरना आग और भड़कती।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply