Home > Crime > Jamshedpur: दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में जोड़ी राइडर्स ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की उठाई मांग+ वीडियो

Jamshedpur: दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में जोड़ी राइडर्स ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की उठाई मांग+ वीडियो

जमशेदपुर : दुमका में हंसडीहा थाना क्षेत्र के करमाहाट इलाके में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। जोड़ी राइडर्स नामक संगठन ने मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और डीसी अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

चार आरोपी अभी फरार हैं। मांग की गई कि इन फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। जोड़ी राइडर्स संगठन की महिला मौमिता ने कहा कि इस तरह की घटना से इलाके में भारत की छवि धूमिल हुई है। इससे भारत के टूरिज्म पर असर पड़ सकता है। इसलिए आरोपियों को ऐसी कड़ी सजा दी जाए ताकि लोगों में संदेश जाए कि वह इस तरह की घटना को अंजाम न दें।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग