Home > Crime > Jamshedpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

Jamshedpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की लाश मिली है। यह सिक्योरिटी गार्ड बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती का रहने वाला राम निरंजन है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए नदी में गए थे।

उन्होंने जाल लगाया तो देखा एक लाश नदी में है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इन्हीं मछुआरों से शव बाहर निकलवाया गया। बताते हैं कि कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि राम निरंजन को कुछ दिन पहले पैरालिसिस अटैक पड़ा था। वह सोनारी में बी ब्लॉक स्थित अपने ससुराल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। सोमवार की सुबह 10:00 बजे घर से 20 रुपए लेकर दाढ़ी बनवाने की बात कह कर निकले थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी खोजबीन की गई थी। लेकिन, पता नहीं चला था। आज सुबह उनकी लाश मिली है। इलाके के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव यहां फेंका हो। यह भी हो सकता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली हो या वह किसी काम से नदी के पास आए हो और नदी में डूब गए हों। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply