Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बक्सर तक जाएगी टाटा आरा एक्सप्रेस, टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे होगी रवाना

Jamshedpur : बक्सर तक जाएगी टाटा आरा एक्सप्रेस, टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे होगी रवाना

जमशेदपुर : टाटा से आरा तक जाने वाली टाटा आरा एक्सप्रेस अब बक्सर तक जाएगी। रेलवे बोर्ड ने टाटा आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक ले जाने की अनुमति दे दी है। टाटा आरा एक्सप्रेस टाटानगर रेलवे स्टेशन से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और रात 10:50 बजे बक्सर पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा के बाद बिहियां, रघुनाथपुर और डुमरांव स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन तड़के 3:30 बजे बक्सर से रवाना होकर उसी दिन शाम 5:20 पर टाटा रेलवे स्टेशन आएगी। सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि उन्होंने टाटा आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक ले जाने की मांग रेल मंत्रालय से की थी। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात भी की थी। अब रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने टाटा आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक ले जाने की अनुमति दे दी है। टाटा आरा एक्सप्रेस के बक्सर तक जाने का फायदा टाटानगर के रहने वाले लोगों के साथ ही बक्सर के आसपास रहने वाले लोगों को भी मिलेगा।

You may also like
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर हाई लेवल मीटिंग, विधायक सरयू राय ने रेलवे को घेरा; जीएम बोले- पहले चलेगी यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी
टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में गरजा रेलवे का बुलडोजर, रेलवे री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान जमींदोज+VDO
Jamshedpur  Passenger Train : टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी+VDO

Leave a Reply