Home > Business > Jamshedpur : मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को मिलेगा ₹10000 तक का अधिकतम लाभ, प्रबंधन व यूनियन के बीच हुआ एमओयू

Jamshedpur : मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को मिलेगा ₹10000 तक का अधिकतम लाभ, प्रबंधन व यूनियन के बीच हुआ एमओयू

जमशेदपुर : मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के कर्मचारी को वेतन में लगभग ₹10000 का अधिकतम लाभ मिलेगा। न्यूनतम लाभ ₹8000 तक का मिलेगा। मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के 70 कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाएगा। बुधवार को मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच इस संबंध में एमओयू हुआ है। एमओयू पर यूनियन की तरफ से यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि मार्च में सभी कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का एरियर दिया जाएगा। अधिकतम एरियर 2 लाख 50 हजार रुपए और न्यूनतम एरिया 2 लाख 10 हजार रुपए बन रहा है। ट्रांसपोर्ट सब्सिडी में भी इजाफा किया गया है। पहले ट्रांसपोर्ट सब्सिडी 1700 रुपए प्रतिमाह थी। इसे बढ़ा कर ग्रेड एसए1 से लेकर ग्रेड एसए 3 तक के लिए ₹2500 प्रति माह कर दिया गया है। जबकि ग्रेड एस ए 4 से ग्रेड एसए 7 तक इसे बढ़ाकर 2650 रुपए प्रतिमाह किया गया है। आईटी अलाउंस में भी इजाफा किया गया है। ग्रेड एसए1 से एसे 3 तक इसे बढ़ाकर ₹24 हजार रुपए से बढ़कर ₹30 हजार रुपए कर दिया गया है। जबकि ग्रेड एसए 4 से एसए 7 तक 28 हजार रुपए से बढ़कर 34 हजार रुपए कर दिया गया है। वॉशिंग एलाउंस में भी बढ़ोतरी की गई है। वॉशिंग भत्ता ₹20 से बढ़ा कर ₹100 प्रति माह कर दिया गया है। हायर एजुकेशन लोन भी दिया जाएगा। कर्मचारी के दो बच्चों को यह लोन मिलेगा। इसमें मैक्सिमम अधिकतम रकम ₹2 लाख रुपए तक होगी, जो अगले चार साल तक किस्त के तौर पर काटी जाएगी। 1 साल में पांच बच्चों का ही लोन मंजूर किया जाएगा। यह लोन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। कर्मचारियों की बेटियों की शादी के लिए भी लोन दिया जाएगा। एक कर्मचारी को अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए लोन मिलेगा। लोन की अधिकतम रकम डेढ़ लाख रुपए तक होगी। जो अगले चार साल में किस्त के तौर पर काटी जाएगी। एक साल में पांच बेटियों को लोन दिया जाएगा। यह लोन भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा एसए1 ग्रेड से एसए 3 ग्रेड के लोगों को 15 साल की नौकरी में ही प्रोन्नति दी जाएगी। पहले यह अवधि 20 वर्ष थी। एसए 4 से 6 ग्रेड तक के कर्मचारियों को 10 साल के अंतराल में प्रमोशन दिया जाएगा। पहले यह अवधि 15 साल थी। मार्च में कर्मचारियों को जो गिफ्ट दिया जाएगा उसकी रकम 5 हजार रुपए से बढ़ा कर 6 हजार रुपए कर दी गई है। इसके अलावा, एक्टिंग अलाउंस की रकम भी प्रति रात्रि ढाई सौ रुपए से बढा कर 300 रुपए कर दी गई है। शिक्षा भत्ता भी 200 रुपए प्रति बच्चों से बढ़ा कर 400 रुपए प्रति बच्चा प्रतिमाह कर दिया गया है। साल 2024 मार्च से सर्विस एवार्ड की रकम भी बढ़ाई गई है। 20 साल परमानेंट सर्विस होने पर 15 हज़ार रुपए, 25 साल परमानेंट सर्विस होने पर 20 हजार और 30 साल की परमानेंट सर्विस होने पर 30 हजार रुपए की रकम दी जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!