Home > Jamshedpur > Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर आमरा बंगाली नामक संगठन ने झारखंड में बांग्ला को प्रथम राजभाषा बनाने की उठाई मांग, निकाली रैली

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर आमरा बंगाली नामक संगठन ने झारखंड में बांग्ला को प्रथम राजभाषा बनाने की उठाई मांग, निकाली रैली

जमशेदपुर: 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर बुधवार को आमरा बंगाली नामक संगठन ने आम बागान से साकची डीसी ऑफिस तक और फिर साकची डीसी ऑफिस से साकची गोल चक्कर तक एक रैली निकाली। परंपरागत वेशभूषा में सजे लोग इस रैली में आकर्षण का केंद्र रहे। इस रैली के जरिए आमरा बंगाली संगठन के पदाधिकारी ने झारखंड में बांग्ला भाषा को प्रथम राजभाषा बनाने की मांग उठाई।

आमरा बंगाली के पदाधिकारी रेखा महतो ने कहा की झारखंड की मूल भाषा बांग्ला है। अधिकतर लोग बांग्ला बोलते हैं।

इसलिए यहां की प्रथम राजभाषा बांग्ला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्ला में स्कूल में पढ़ाई भी होनी चाहिए। स्कूलों में एक सब्जेक्ट के तौर पर बांग्ला भाषा पढ़ाई जाए।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply