Home > Crime > Jamshedpur : परसुडीह में कल्पना मेडिकल के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए कीमत का सामान जल कर राख

Jamshedpur : परसुडीह में कल्पना मेडिकल के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए कीमत का सामान जल कर राख

जमशेदपुर : परसुडीह में कल्पना मेडिकल के गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए कीमत के सामान के जलकर राख होने की बात कही जा रही है। पीड़ित सरोज गुप्ता का कहना है कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। लेकिन लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि वह नहीं समझ पाए कि किस तरह आग लगी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है और फिर आग धीरे-धीरे फैलती गई।

पूरे बिल्डिंग में धुआं भर गया। दुकानदारों में अपरा तफरी मच गई कि कहीं आग दूसरी दुकानों में न फैल जाए। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कल्पना मेडिकल के मालिक सरोज कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके गोदाम में लगभग 5 साल पुराने बिल रखे हुए थे। यह सारे बिल जलकर राख हो गए हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply