Home > Education > XLRI: ई कॉमर्स सेक्टर का बढ़ रहा है बाजार, परफेक्शन लेवल 100 फीसदी करने की है आवश्यकता : मोहित गदाम

XLRI: ई कॉमर्स सेक्टर का बढ़ रहा है बाजार, परफेक्शन लेवल 100 फीसदी करने की है आवश्यकता : मोहित गदाम

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम) की ओर से एक फायर चैट इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसिड्युअस ग्लोबल के सीओओ मोहित गदाम उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में इ कॉमर्स सेक्टर की उपयोगिता के साथ ही उससे जुड़े अपने नौ वर्षो के अनुभवों से सभी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई कॉमर्स के जरिये सीमा पार वाणिज्य की जटिलताओं से निपटने से जुड़ी रणनीतियों पर अपनी बातों को रखा। इस दौरान सिक्स सिग्मा, अमेजॉन में विज्ञापनों और विश्लेषणात्मक उपकरणों के जरिये उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस दौरान अमेजॉन, वॉलमार्ट, ईबे, राकुटेन, सियर्स, नून और फ्लिपकार्ट से जुड़ी जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने भी कई प्रकार के सवाल-जवाब किए। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से रणनीतिक विस्तार, टिकाऊपन के लिए सतत कस्टमर को अच्छी सुविधा देने के साथ ही जुनून के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply