Home > Business > Jamshedpur : संस्थापक दिवस व गोपेश्वर लाल जयंती पर 3 मार्च को होगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रक्तदान शिविर, कल गठित होगी समिति

Jamshedpur : संस्थापक दिवस व गोपेश्वर लाल जयंती पर 3 मार्च को होगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रक्तदान शिविर, कल गठित होगी समिति

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन टेल्को में 3 मार्च को फाउंडर्स डे के मौके पर एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। यह जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि यूनियन गोपेश्वर लाल की जयंती पर भी रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इस साल इस रक्तदान शिविर को भी तीन मार्च को ही आयोजित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को एक बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि रक्तदान शिविर के आयोजन को संपन्न करने के लिए तैयारी समिति गठित की जाएगी। यह तैयारी समिति मंगलवार को गठित होगी। इसके लिए एक मीटिंग आयोजित की जाएगी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि मंगलवार को होने वाली मीटिंग में टाटा मोटर्स के ब्लड कोऑर्डिनेटर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बियरर, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के लोग रहेंगे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply