Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में ट्रेज़रर डी विजय कुमार और असिस्टेंट ट्रेज़रर एस नाना विजयी घोषित, 1029 लोगों ने दिया वोट+वीडियो

Jamshedpur : बिष्टुपुर में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में ट्रेज़रर डी विजय कुमार और असिस्टेंट ट्रेज़रर एस नाना विजयी घोषित, 1029 लोगों ने दिया वोट+वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर के चुनाव में रविवार को मतदान संपन्न हो गया है। वोटों की गिनती जारी है। 2 हजार 348 मतदाताओं में से 1029 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब तक दो पदों का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें ट्रेजरर के पद पर वर्तमान कमेटी के डी विजय कुमार विजय घोषित हुए हैं। जबकि, असिस्टेंट ट्रेज़रर के पद पर वर्तमान कमेटी के ही एस नाना को विजयी घोषित किया गया है। पूरा रिजल्ट रात 10:00 बजे तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में कार्यकारिणी समिति के 26 पदों पर चुनाव हो रहा है। इसके लिए, 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष का एक डिप्टी प्रेसिडेंट का एक, उपाध्यक्ष के तीन, महासचिव का एक, संयुक्त सचिव का तीन, सहायक सचिव के चार, कोषाध्यक्ष का एक, सहायक कोषाध्यक्ष का एक और कमेटी मेंबर के 11 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीडी गोपाल कृष्ण और विपक्ष के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एम भास्कर राव की टीम के दरमियान है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply