Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्रहलादनगर में आयोजित की गई सरस्वती की पूजा

Jamshedpur: प्रहलादनगर में आयोजित की गई सरस्वती की पूजा

जमशेदपुर: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रहलादनगर में स्थानीय बच्चों ने विद्या की अधिष्ठातृ देवी माता सरस्वती की पूजा बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई और विधि-विधान से पूजा की गई।माता को भोग और प्रसाद अर्पण कर सभी को वितरित किया गया। पूजा सभी के स्वैच्छिक सहयोग से आयोजित हुई। इसमें खासकर अभिवंचित वर्ग के बच्चे सम्मिलित हुए। इस आयोजन में राकेश नामता, मंगल नामता, प्रिया नामता, लखी नामता, बुच्चा नामता आदि की सराहनीय भागीदारी रही। विशेष सहयोगी की भूमिका में हर्षित सिंह अध्यक्ष छात्र शाखा मानगो विकास समिति सम्मिलित हुए।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply