Home > Jamshedpur > News Bee Exclusive: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का केंद्र सरकार का सॉफ्टवेयर खराब, 5 दिन से नहीं बना एक भी प्रमाण पत्र, आवेदन भी नहीं हुए अपलोड

News Bee Exclusive: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का केंद्र सरकार का सॉफ्टवेयर खराब, 5 दिन से नहीं बना एक भी प्रमाण पत्र, आवेदन भी नहीं हुए अपलोड

जमशेदपुर: केंद्र सरकार का जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से केंद्र सरकार का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का पोर्टल काम नहीं कर रहा है। यह सॉफ्टवेयर सोमवार से खराब है। सॉफ्टवेयर खराब होने से मानगो नगर निगम में 5 दिन से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का सारा काम ठप है। इधर बीच, एक भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया है। मानगो नगर निगम से रोज आवेदक मानगो नगर निगम पहुंचते हैं। लेकिन, उनका काम नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी आवेदकों का आवेदन लेकर अपने पास रख रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर ठीक होने के बाद सभी आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उनका कहना है कि सॉफ्टवेयर खराब होने की वजह से पोर्टल काम नहीं कर रहा है। बताते हैं कि मानगो नगर निगम में प्रतिदिन लगभग 35 लोग जन्म प्रमाण पत्र और 25 लोग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। इसके अलावा, पहले से आवेदन कर चुके लोग भी रोज प्रमाण पत्र के लिए मानगो नगर निगम का चक्कर काट रहे हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुगसलाई नगर परिषद का भी यही हाल है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!